जेल में बन्द कैदियों को मिले मतदान का अधिकार: विनोद

जेल में बन्द कैदियों को मिले मतदान का अधिकार: विनोद

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र में नियम 377 के अंतर्गत लोकसभा में सदन को सम्बोधित करते हुये सरकार से मांग किया कि देश में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में बन्दियों को जेल में ही मतदान की सुविधा होनी चाहिये।

जब एक बंदी देश के चुनावी पर्व में प्रत्याशी बनकर सम्मिलित हो सकता है, तो फिर अन्य बंदियों को मतदान के अधिकार से वंचित नही किया जाना चाहिये। चुनाव आयोग को जेल में ही बूथ बनाकर उनको मतदान करने का अवसर प्रदान करना चाहिये। वर्तमान में देश की विभिन्न जेलों में लगभग 5 लाख से ज्यादा बंदी निरुद्ध है। उन्हें वोट का अधिकार प्राप्त है।

लेकिन प्रत्येक चुनाव में ये मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाते है। इतनी बड़ी मतदाता संख्या के मतदान के लिये चुनाव आयोग को व्यवस्था करनी चाहिये। अब चुनाव में वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को डाक मत से मतदान की सुविधा मिली हुई है।

ऐसे में जेलो मे बंद कैदियों को जेल मे ही वोट डालने की सुविधा मिले जिससे वे अपने मन पसंद प्रत्याशी को जन प्रतिनिधि के रूप मे चुन सके। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent