प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
रूपा गोयल
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों की बैठक शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, तथा आगामी संघर्षों की रूप रेखा तैयार की गई। शीघ्र ही पुरानी पेंशन सहित सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर संघर्ष तेज किया जायेगा। पदाधिकारियों ने बताया की। वर्तमान में भारी उमस, और गर्मी की वजह से विद्यालयों में बच्चो की तबियत खराब हो रही है। विद्यालयों का समय परिवर्तन होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया की इस विषय में संगठन के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर 27 जुलाई को प्रत्येक बीआरसी में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी संघर्षों की रूप रेखा पर चर्चा की जायेगी तथा 9 अगस्त 23 को संघर्ष के प्रथम चरण में बीआरसी में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आए दिन शिक्षकों पर नए आदेश थोप दिए जाते हैं। शिक्षकों को अब गुरु नही बहुउद्देशीय रोबोट बना दिया गया है। शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के अतिरिक्त दर्जनों कार्यों को पूर्ण करने के दबाव के साथ बच्चो को निपुण करने लक्ष्य भी दिलाना है। वास्तविक शिक्षण दबाव मुक्त होने के बाद ही संभव है। इसीलिए आगामी संघर्षों में सभी की सहभागिता अनिवार्य है। जिला कार्यसमिति का आंशिक विस्तार करते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष क्त इदरीश मोहम्मद (बड़ोखर खुर्द) को जिला उपाध्यक्ष, आराधना गौतम (बबेरू) को जिला उपाध्यक्ष तथा धर्मेश मिश्रा (कमासिन)को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया तथा उनसे संगठन, शिक्षक हित में कार्य करने को कहा गया। मंत्री प्रजीत सिंह ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लिखित रूप से बीएसए बांदा को प्रदान कर दिया गया है। जिलाधिकारी से भी समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया जायेगा। टीचर्स सोसाइटी के चेयरमैन जय किशोर दीक्षित ने बताया कि बैंक द्वारा लोन पर आधा प्रतिशत ब्याज में बढ़ोतरी की गई है जिसके कारण अब ब्याज दर 10.50 हो गई है। इस निर्णय के खिलाफ अध्यापको की ओर से सोसाइटी बोर्ड ने बैंक को अपने निर्णय पर पुनर्विचार के लिए लिखा है। जल्द ही बैंक द्वारा कोई निर्णय की उम्मीद है। बैठक में जिला मंत्री प्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित सहित समस्त जनपदीय पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व तहसील प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








