प्रधान की 4 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

प्रधान की 4 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

मुकेश तिवारी
झांसी। प्रेमनगर थाना अन्तर्गत बल्लमपुर गांव के प्रधान संतोष राय की 4 करोड़ की संपत्ति को कुर्क हुई। संतोष राय और उसके भाई अरविंद राय के खिलाफ प्रेम नगर थाना, नवाबाद थाना समेत अन्य थानाओं में कई गंभीर मामले दर्ज है। उसने प्रधान बनने के बाद एक कारोबारी के घर से डेढ़ किलो सोना व कैश चुराया था। पुलिस ने 8 माह पहले दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। अब इसी केस को आधार बनाते हुए पुलिस ने डीएम के आदेश पर प्रधान की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ राजेश राय एवं प्रेमनगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम को बल्लमपुर गांव पहुंचे। यहां पुलिस ने पहले डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद संपत्ति को जब्त किया गया। मौके पर पुलिस ने बोर्ड भी लगाया है। एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपराध करके संपत्ति अर्जित की है। उनकी 15 संपत्ति को चिन्हित किया गया था। इसमें से 9 संपत्ति को कुर्क किया गया। बाकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी जल्द ही की जाएगी। प्रधान संतोष राय प्रेम नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

डेढ़ किलो सोना समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपए के चोरी के मामले में भी वह जेल जा चुका है। उसने कारोबारी शिवम राय के घर से करीब डेढ़ किलो सोना और 25 लाख कैश चोरी किया था। पुलिस ने 2 जुलाई 2021 को ग्राम प्रधान से सोना बरामद किया था। तब पुलिस पूछताछ में उसने बताया था कि प्रधान के चुनाव में काफी पैसा खर्च हो गया था। इस वजह से उसने यह चोरी की थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent