दो सौ किलोमीटर नौ दिवसीय पद यात्रा का पोस्टर हुआ जारी
गुड्डन जायसवाल
खागा, फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा एकात्म मानवदर्शन यमुना दर्शन नौ दिवसीय पद यात्रा का खागा नगर में मंगलवार को पोस्टर जारी किया गया। यात्रा बुधवार को जिला चित्रकूट के राजापुर हनुमान मंदिर, तुलसी मंदिर के दर्शन से प्रारंभ होगी। यात्रा शाम जिला फतेहपुर के विकास खंड धाता के किसनपुर ऐरई में शाम 4:30 पहुंचेगी जहां पर शाम मां यमुना की आरती की जायेगी। यात्रा रात्रि प्रवास भी किसनपुर ऐराई में करेंगी।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में मां यमुना का पूजन, हवन, पौधारोपण के बाद यात्रा आगे की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा संयोजन कर रहे धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि यात्रा में जल जंगल जमीन जीव जन का संरक्षण संवर्धन व राज्य बुंदेलखंड निर्माण का संकल्प दिलाते हुए आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर रजनीश, अनिवेश सिंह, नस्त्रोदमस त्रिपाठी, चेतन बाजपाईं, आयुष, शनि आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।