मदाफरपुर में पुलिस ने महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक
अजय जायसवाल
मंगरौरा, प्रतापगढ़। महिला सशक्तिकरण के तहत सोमवार को मदाफरपुर बाजार में पुलिस ने बाजार में आयी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सिपाही प्रवीण यादव व संदीप कुशवाहा ने कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है। जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों, वह महिला हेल्प डेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला हिना दुबे ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं, बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।