प्रापर्टी डीलर हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
मुख्य साजिशकर्ता अभी तक है फरार!
जयशंकर दूबे/विकास यादव
सुलतानपुर। कुड़वार रोड पर शहर से सटे मुरलीनगर बाजार के निकट खैंचला गांँव में प्रापर्टी डीलर मुन्ना तिवारी की बीते 2 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा सतर्कता से मुखबिर की सूचना पर विवेकनगर मोड के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण मो0 सूफियान पुत्र मो0 सलीम निवासी भट्ठी जरौली कटावां थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर, लालू उर्फ सुलतान पुत्र हारून निवासी भट्ठी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर को समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मो0 सूफियान उपरोक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त की घटना से सम्बन्धित आलाकत्ल एक अदद पिस्टल 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर बनाम मो0 सूफियान उपरोक्त के पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण को न्यायालय पेश किया गया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता बाबू उर्फ इरशाद फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।