पुलिस कमिश्नरेट ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस कमिश्नरेट ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

जितेन्द्र सिंह चौधरी/आशुतोष मिश्रा
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट अशोक मुथा जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक कमिश्नर वाराणसी के साथ मासिक अपराध समीक्षा के साथ होली एवं शब-ए-बरात पर्व के संबंध में गोष्ठी की गई।

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संतोष सिंह, पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन विक्रांत वीर, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी समेत अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट ने कहा कि होली एवं शबे बारात पर्व के संबंध में पुलिस उपायुक्त काशी, वरुणा, गोमती जोन को निर्देशित किया गया कि अपने जोंन्स क्षेत्र में नकली शराब कच्ची शराब की खरीद बिक्री पर सतर्क दृष्टि रखें जायं व जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जायं। आपराधिक किस्म की व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक समय से करा ली जाए। त्यौहारों में पुलिस की ड्यूटी समय से लगाई जाए तथा ड्यूटियों को राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चेक किया जाय। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार फूट पेट्रोलिंग सम्भ्रान्त व्यक्तियों से लगातार संवाद किए जाए। जन सहयोग से त्यौहार सकुशल संपन्न कराई जाए।

पुलिस उपायुक्त काशी, वरुणा, गोमती जोन को अपने जोन में लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण अभियान चलाकर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसामान्य की समस्याओं को थाना प्रभारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

वारंटी अवांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा पुरस्कार घोषित /टॉप 10 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर आदि की कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात के समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपायुक्त (यातायात) संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त समस्त प्रभारी निरीक्षकों थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया, ताकि यातायात का सुगम संचालन हो सके। महिलाओं व बच्चों के साथ हुए अपराधों की विवेचनाओ को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent