पुलिस ने वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आदित्य जैसल
शिवपुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गणेशपुर निवासी सुदर्शन यादव को पुलिस ने उसके घर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना में 504, 506, 427 का मामला दर्ज है। उसी सम्बन्ध में उसके खिलाफ वारंट जारी था जिसके अनुपालन में उप निरीक्षक टुन्नू सिंह कांस्टेबल विनय ने अभियुक्त को धर दबोचा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।