आईजीआरएस पर आए शिकायतों के निस्तारण में पिण्डरा तहसील अव्वल
उपजिलाधिकारी प्रतिभा ने बताया— प्रदेश में 20वीं बार रहा टॉप पर कायम
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विजय जायसवाल
पिण्डरा, वाराणसी। तहसील के कर्मचारियों के जनशिकायतों के प्रति कर्मठता और निष्पक्षता का परिणाम आ गया है।
आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर की गई शिकायतों का समय पर निस्तारण करने में जनपद के पिंडरा तहसील को 20वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि इसका श्रेय जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन एवं तहसील पिंडरा के समस्त कर्मचारियों के अथक परिश्रम तथा सामूहिक प्रयास का नतीजा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













