गर्मी से बिलबिला उठे लोग, पारा 45 डिग्री तक पहुंचा
सुबह-शाम चहल-पहल, दोपहर में सन्नाटे का रहा आलम 22 तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 47 तक जा सकता है तापमान
रूपा गोयल
बांदा। तापमापी पारे की सुई लगातार ऊपर चढ़ती जा रही है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस अधिकत तक पहुंच गया। इससे लोग बेचौन हो उठे। सुबह 10 बजे के बाद जबरदस्त धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को दुबकने पर मजबूर कर दिया। मजबूरन जो लोग घरों से बाहर निकले वह गमछा, छतरी और तौलिया का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। मालूम हो कि मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की थी, अगले 3 दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी और गर्म हवाओं के चलने से लू का खतरा उत्पन्न होगा। शनिवार से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। रविवार को को तापमान अधिकतम 44 और न्यूनतम 31 पर रहा। सोमवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ और पारा 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तक पहुंच गया। विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक गणेश शाहा ने बताया कि अभी तापमान और भी बढऩे की संभावना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।