अफ्रीका। अफ्रीका के एक देश युगांडा से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार क्वारंटीन में रह रहे कई लोगों ने अब शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया है। एक रेडियो प्रोग्राम में युगांडा स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव डॉक्टर डियाना अटविन (Dr. Diana Atwine) ने इस बात पर चिंता जताते हुए कहा कि युगांडा में हम कोरोना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, हम लोगों को कोरोना से बचाना चाहते है, अगर लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे तो सरकार की तमाम कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास विफल हो जाएंगे।
https://tejastoday.com/jaunpur-news-liquor-being-sold-in-spite-of-detention-complaint-made-to-sp/
उन्होंने आगे बताया कि लोग क्वारंटीन सेटर्स में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं, लोग सोशल डिस्टेंसिंग को न अपनाते हुए एक दूसरे से मिल रहे हैं, उनके रूम्स में जा रहे हैं, एक दूसरे से शारीरिक संबंध बना रहे हैं इससे कोरोना महामारी और फैलेगी साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग क्वारंटीन सेटर्स में लोगों के अफेयर चल रहे हैं, यही नहीं ये लोग क्वारंटीन सेटर्स से निकलकर अपने जान पहचान वालों से होटल्स तक में मिलने जा रहे हैं इससे युगांडा सरकार की तमाम कोशिशें धरी की धरी रह जाएंगी, युगांडा के लोगों को कोरोना महामारी को गंभीरता से लेना चाहिए।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

Leave a Reply