विश्व चिंतन दिवस एवं कब-बुलबुल उत्सव के रूप में मनाया गया पावेल का जन्म दिन
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। राजकीय इंटर कॉलेज पिण्डोरिया में अस्थायी रूप से संचालित हो रहे केन्द्रीय विद्यालय कौहार में बुधवार को स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को विश्व चिंतन दिवस एवं कब-बुलबुल उत्सव के रूप में मनाया गया तथा साथ में कब-बुलबुल का डे कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य शैलेंद्र कुमार द्वारा लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
स्काउट यजुर्वेद तिवारी कक्षा 8 तथा गाइड महक सोनी कक्षा 8 ने स्काउट गाइड के इतिहास तथा महत्व को बताया। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में वृक्षारोपण तथा साफ-सफाई का कार्यक्रम हुआ।
स्काउट मास्टर उमेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि हमारे अंदर परोपकार की भावना होनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रकृति से जुड़ना चाहिए, पेड़-पौधों तथा पशु-पक्षियों की देखभाल करनी चाहिए। अपने अंदर सेवा भाव और आत्म अनुशासन विकसित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर कपिल कुमार ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।