मार्ग हादसों में दो की हुई दर्दनाक मौत

मार्ग हादसों में दो की हुई दर्दनाक मौत

रूपा गोयल
बांदा। घर के बाहर सो रहे युवक की टमाटर से भरे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने कुचल कर मौत हो गई। हादसे के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। मैजिक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य दुर्घटना में ट्राइसाइकिल से घर लौट रहे दिव्यांग की टेंपों की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुरवा निवासी बाबू लाल (40) पुत्र रामगोपाल घर के बाहर परचून की दुकान खोले था। वह घर के बाहर सो रहा था। तभी कानपुर से टमाटर लादकर सतना की तरफ जा रहे मैजिक वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मैजिक वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और खलासी भी मामूली रूप से चोटहिल हो गया। बाबू लाल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक घर के बाहर ही परचून की दुकान खोले था। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है। बड़े पुत्र गोलू की 22 जून को शादी है। दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी मंगल सिंह (40) पुत्र राम बहोरी दिव्यांग था। वह घर पर ही परचून की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह सामान लेने गिरवां गया था। शाम को ट्राईसाइकिल से सामान लेकर घर लौट रहा था।

तभी सामने से आ रही टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो समेत चालक मौके से फरार हो गया। घायल मंगल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent