पैक्स समितियां सहकारिता की रीढ़ हैं: शुभकरण

पैक्स समितियां सहकारिता की रीढ़ हैं: शुभकरण

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सहकार भारती पैक्स प्रकोष्ठ की बैठक डीसीएफ भवन आजमगढ़ में हुई। मुख्य अतिथि राजदत्त पांडेय राष्ट्रीय संयोजक पैक्स प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह सह संयोजक पैक्स प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं विजय पांडेय मंडल संयोजक आजमगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभकरण सिंह मंडल सहसंयोजक सहकार भारती आजमगढ़ किया जिन्होंने कहा कि पैक्स समितियां सहकारिता की रीढ़ हैं।

पैक्स प्रकोष्ठ का गठन तहसील स्तर तक हो, अधिक से अधिक पैक्स समितिया सहकार भारती की सदस्य बने। उन्होंने पैक्स समितियों की स्थिति और समस्याओं पर चर्चा करते हुये उनके सुधार हेतु सुझाव का आह्वाहन किया। बृजेश सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पैक्स समितियों के लिए बन रहे नए बाईलाज के लागू होने से किसानों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधा प्राप्त होगी। यशवंत सिंह पूर्व उपाध्यक्ष चीनी मिल एवं विजय पांडेय मंडल संयोजक ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

बैठक में अमरजीत वर्मा, रमेश सिंह, ब्रजेंद्र पांडेय, सुरेंद्र नाथ चौबे, नागेंद्र प्रताप सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, गुड्डू तिवारी, रामबदन मौर्य, बासुदेव यादव, लल्लन तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, पूनम सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रेखा यति, राजकुमार यादव, धनंजय सिंह, रामसागर सिंह, सुरेंद्र यादव, भरत यादव, अरुण यादव, जयहिंद राय, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र यादव, राम दरस यादव, संत प्रसाद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह पटेल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent