किसी का जीवन बचाने में काम आता है हमारा रक्तदान: कपिलमुनि


तेजस टूडे सं.
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मानव जीवन अत्यन्त दुर्लभ है। हमारे ऋषि, मुनि, वेद, पुराण सबने यही बताया है की मनुष्य का जीवन बड़े भाग्य और पूर्व। जन्मों के पुण्य कर्मों के कारण लोगों को मिलता है और जब मनुष्य जीवन मिला है तो हम ऐसा सत्कर्म करें की हमारा मानव जीवन सफल हो जाय। किसी मनुष्य का जीवन बचाने में हमारे द्वारा किया गया रक्तदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उक्त बातें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि ने रविवार को नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित सन्त निरंकारी सेवा आश्रम में आयोजित निरंकारी समूह द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित जनों को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए कहा। साथ ही कहा कि जब भी किसी मनुष्य के जीवन में खून की कमी होती है चाहे वह महिलाएं हो, बच्चे हो, बड़े हो, बूढ़े हो, किसी का ऑपरेशन हो या कोई दुर्घटना से ग्रसित हो ऐसी स्थिति में जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो परिजन बूंद-बूंद रक्त के लिए भटकते और परेशान होते हैं।
इस अवसर पर सन्त निरंकारी समूह के हनुमानदीन, सल्लू साहू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सन्त निरंकारी सेवा आश्रम में रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में निरंकारी बन्धु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA