तेजस टूडे सं.
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित आयुष्मान आरोग्य सेंटर पर बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहां चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान मुख्य अतिथि रहे।
इस मौके पर श्री खान ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंर्तगत 15 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वार्डो में महिलाओं को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाएगा, क्योंकि घर की संपूर्ण जिम्मेदारी घर की महिलाओं पर ही होती है। ऐसी स्थिति में उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।
इसी क्रम में पीएससी के प्रभारी डॉ धर्मेश पटेल ने डॉ खान को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में वार्डों से आई महिलाओं को जागरूक किया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी महसूस हो तो तत्काल पीएससी एवं सीएससी से संपर्क करें, ताकि उनका उपचार उचित ढंग से किया जा सके।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार पटेल, डॉ अब्दुसलाम, सीएचओ प्रतिमा सिंह, शाहनवाज अली, संजय, अमित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।