विधिक संरक्षक के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित | #TEJASTODAY
जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय न्यास के अन्तर्गत आटिज्म, मानसिक रूग्णता, सेरेब्रल पैल्सी, बहुदिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों को विधिक संरक्षक (लीगल गार्जियनशिप) की नियुक्ति के उद्देश्य से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘लोकल लेवल कमेटी’ का गठन किया गया है। ऐसे इच्छुक निराश्रित दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा देय दिव्यांग प्रमाण-पत्र के आधार पर न्यूनतम 40 प्रतिशत तक हो अथवा उससे अधिक हों।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
https://www.facebook.com/tejastodaynews/photos/a.2269183029857631/3052811768161416
अपने किसी भी निकट सम्बन्धी को विधिक संरक्षक (लीगल गार्जियनशिप) की नियुक्ति हेतु नेशनल ट्रस्ट की बेवसाइट पर समस्त अभिलेखों के साथ प्रक्रियानुसार आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन के प्रथम तल पर स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।







