सोना लूट मामले का वांछित एक बदमाश​ गिरफ्तार, दो किलो सोना बरामद

सोना लूट मामले का वांछित एक बदमाश​ गिरफ्तार, दो किलो सोना बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू सिंह
आगरा। कमलानगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस को सोमवार तड़के सुबह एक ओर बड़ी सफलता हाथ लगी। आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिससे बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी का नाम अविनाश मिश्र उर्फ रेनू पंडित है जो मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की लूट में शामिल था। बदमाश इस वारदात के दौरान 16 किलो से अधिक का सोना व नगदी लूटकर फरार हो गए थे।

हिन्दू कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में जल चढ़ाने का किया प्रयास

थाना सिकंदरा के खड़वाई नहर के पास पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश से दो किलो सोने के गहने, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। वहीं गैंग के सरगना एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।आगरा एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मणिपुरम गोल्ड लोन शाखा से सोना लूट के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश के सिकंदरा के आसपास घूमने की जानकारी मिली थी जिस पर दबिश दी गई। इस दौरान बदमाश से मुठभेड़ हुई जिसमें वह घायल हो गया। मौके से एक बाइक, ₹40 हज़ार कैश और पिस्टल बरामद हुई है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।