HomeJaunpurएक बार फिर धनंजय सिंह के मामले में आया नया मोड़.... |...

एक बार फिर धनंजय सिंह के मामले में आया नया मोड़…. | #TEJASTODAY

एक बार फिर धनंजय सिंह मामले में आया नया मोड़…. | #TEJASTODAY

एक बार फिर धनंजय सिंह मामले में आया नया मोड़.... | #TEJASTODAY जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह व उनके सहयोगी विक्रम के ख़िलाफ़ नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण व रंगदारी के मामले में पुलिस ने विवेचना कर अपराध पाते हुए आरोप पत्र सीजेएम के न्यायालय में दाखिल कर दिया। धनंजय व उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि वादी के घटना से मुकरने के बयान के बाद उनको क्लीन चिट मिल जाएगी और कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल होगी लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। 1 माह पूर्व वादी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में अपहरण व रंगदारी की बात से मुकर गया था। उसी बयान के आधार पर धनंजय के सहयोगी विक्रम को जमानत भी मिल गई। जमानत मिलने के बाद भी यदि हाईकोर्ट में लंबित धनंजय के प्रार्थना पत्र को नॉट प्रेस करके सेकंड बेल एप्लीकेशन यहीं पर सेशन कोर्ट में दाखिल की गई होती तो वादी के बयान के आधार पर धनंजय को भी जमानत मिल सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका और अब किया भी नहीं जा सकता क्योंकि विवेचक ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। फिलहाल हाईकोर्ट में धनंजय सिंह की जमानत याचिका पर 7 अगस्त को सुनवाई के लिए तिथि नियत की गई है। अभिनव ने लाइन बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 10 मई 2020 को विक्रम और उसके सहयोगियों द्वारा उसका अपहरण करके धनंजय के आवास पर ले जाया गया।जहां धनंजय ने पिस्टल निकाल कर धमकाया, रंगदारी मांगा। आरोपियों ने जबरन गिट्टी बालू की आपूर्ति के लिए दबाव डालते हुए धमकी दिया। वादी की एफआइआर पर आरोपी गिरफ्तार हुए। जेल गए। बाद में वादी एफआइआर में कही गई बातों से मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में मुकर गया और कहा कि धनंजय व विक्रम ने न तो अपहरण कराया न रंगदारी मांगी। वादी के घटना से मुकरने का फायदा विक्रम को तो मिल गया लेकिन धनंजय चूक गए। सूत्रों की माने तो पहले विवेचक ने फाइनल रिपोर्ट टी ओ ऑफिस में दाखिल भी कर दी थी बाद में पुलिस के उच्च अधिकारी के आदेश से पुनः विवेचना हुई और इस बार चार्ज शीट दाखिल हुई।

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह व उनके सहयोगी विक्रम के ख़िलाफ़ नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण व रंगदारी के मामले में पुलिस ने विवेचना कर अपराध पाते हुए आरोप पत्र सीजेएम के न्यायालय में दाखिल कर दिया।
धनंजय व उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि वादी के घटना से मुकरने के बयान के बाद उनको क्लीन चिट मिल जाएगी और कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल होगी लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी ने जनपद के दो नायब तहसीलदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। जानकारी के अनुसार मछलीशहर में लगभग डेढ़ वर्षों से तैनात नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह यादव का स्थानान्तरण बदलापुर तहसील के लिये कर दिया गया। जबकि बदलापुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ला को मछलीशहर का कार्यभार सौंपा गया। नव नियुक्त नायब तहसीलदार ने गुरुवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

1 माह पूर्व वादी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में अपहरण व रंगदारी की बात से मुकर गया था।
उसी बयान के आधार पर धनंजय के सहयोगी विक्रम को जमानत भी मिल गई। जमानत मिलने के बाद भी यदि हाईकोर्ट में लंबित धनंजय के प्रार्थना पत्र को नॉट प्रेस करके सेकंड बेल एप्लीकेशन यहीं पर सेशन कोर्ट में दाखिल की गई होती तो वादी के बयान के आधार पर धनंजय को भी जमानत मिल सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका और अब किया भी नहीं जा सकता क्योंकि विवेचक ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

नौपेड़वा हनुमान मंदिर पर की गई पूजा अर्चना, बांटी गई मिठाईयां | #TEJASTODAY सूरज जायसवाल नौपेडवा, जौनपुर। अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा श्री राम मंदिर शिलान्यास व भूमि पूजन के कार्यक्रम से देशभर में उत्सव जैसा माहौल है लोग घरों एवं मंदिरों में पूजन अर्चन, दीये जलाने व मिठाईया बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है। बच्चे बड़े खुश हो कर दीये जालए इसी क्रम में गल्ला मंडी एवं नौपेडवा बाजार हनुमान मंदिर परिसर में युवा समाज सेवक श्री नीरज जायसवाल एवं पप्पू उमरवैश उर्फ विधायक की अगुआई में कार्यकर्ता उक्त मंदिर में पूजन अर्चन के साथ मिठाईया बांटी उत्साही कार्यकर्ताओं ने जाकर घर घर मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर किये। इस मौके पर दिलीप अग्रहरी, चंदन जायसवाल, महेश मोदनवाल, गौतम जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, हरीशंकर निगम, हिमांशु सोनी, अंकित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा, राजेश जायसवाल, अनमोल जायसवाल, अनुराग जायसवाल, गुड़िया अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

फिलहाल हाईकोर्ट में धनंजय सिंह की जमानत याचिका पर 7 अगस्त को सुनवाई के लिए तिथि नियत की गई है। अभिनव ने लाइन बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 10 मई 2020 को विक्रम और उसके सहयोगियों द्वारा उसका अपहरण करके धनंजय के आवास पर ले जाया गया।जहां धनंजय ने पिस्टल निकाल कर धमकाया, रंगदारी मांगा। आरोपियों ने जबरन गिट्टी बालू की आपूर्ति के लिए दबाव डालते हुए धमकी दिया। वादी की एफआइआर पर आरोपी गिरफ्तार हुए।

वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष | #TEJASTODAY सुरेरी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भानपुर मुस्लिम बस्ती के दुकानदारों ने गांव के ही एक दबंग युवक पर प्रत्येक दुकानों से जबरन वसूली करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर दिया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुर मुस्लिम बस्ती गांव निवासी फौजदार, मोहम्मद अरमान, हसनैन सहित कई लोगों की भानपुर गांव में मीट की दुकान है। आरोप है कि गांव का ही दबंग युवक सद्दाम उक्त दुकानों पर पहुंचकर जबरन वसूली करता है। विरोध करने पर मारपीट करने के लिए भी अमादा हो जाता है। बीते मंगलवार की रात लगभग 9 बजे सद्दाम हसनैन की दुकान पर पहुंच कर दुकान पर बैठे उसके भतीजे मैनुद्दीन से पैसों की मांग करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सद्दाम उसे मारने पीटने लगा। जैसे ही यह सूचना सद्दाम के परिजनों को लगी तो उसके परिजन हैदर, असलम व सिंटू भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष होने लगा, जिस दौरान फौजदार व मैनुद्दीन को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेज कर पीड़ित की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आई है। वहीं घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी मुन्ना राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जेल गए। बाद में वादी एफआइआर में कही गई बातों से मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में मुकर गया और कहा कि धनंजय व विक्रम ने न तो अपहरण कराया न रंगदारी मांगी। वादी के घटना से मुकरने का फायदा विक्रम को तो मिल गया लेकिन धनंजय चूक गए। सूत्रों की माने तो पहले विवेचक ने फाइनल रिपोर्ट टी ओ ऑफिस में दाखिल भी कर दी थी बाद में पुलिस के उच्च अधिकारी के आदेश से पुनः विवेचना हुई और इस बार चार्ज शीट दाखिल हुई।

थानाध्यक्ष की चेतावनी का किया उल्लंघन तो हुआ ऐसा | #TEJASTODAY सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय पर कोरोना जांच हेतु डॉ. श्यामधर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम एक घण्टे इंतजार करती रही कोई जांच कराने नहीं आया तो वे थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की मदद लिये। थानाध्यक्ष तुरन्त मयफोर्स सिकरारा चौराहा व पुरानी बाजार में लाउडस्पीकर से लोगों को जांच शिविर में पहुँचकर जांच कराने की बात कही। अन्यथा दुकाने बंद कराने व विधिक कार्रवाई की चेतावनी के बाद लोग जांच कराने को घरों से निकले। Jaiswal enterprises की तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं | #TEJASTODAY Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगों ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार, 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर, 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार, 60 वर्षीय रामकिशोर को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दे दी है। ओलंदगंज के इन दुकानों पर ​डीएम ने कसा शिकंजा, 13 अगस्त तक रहेंगी बंद | #TEJASTODAY जौनपुर। डीएम द्वारा दिये निर्देश पर सूचना अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को ओलंदगंज/जहांगीराबाद में दुकानों में दुकानदार तथा ग्राहकों द्वारा मास्क लगाये जाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये जाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उक्त क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक दुकानों पर लापरवाही देखने को मिली। इसकी सूची उन्होंने डीएम को सौंप दिया। जिस पर डीएम ने सभी दुकानों को 13 अगस्त तक बंद करने व 500—500 रूपये जुर्माना वसूलने का निर्देश देते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है कि शासन के आदेश का पालन न हो। संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इन्हें आत्म अवलोकन करने हेतु इनकी दुकान को एक हफ्ते के लिए बंद रखा जाय।

Must Read