जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर नगर निकाय चुनावों में भारी सफलता मिलेगी: बाबा

जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर नगर निकाय चुनावों में भारी सफलता मिलेगी: बाबा

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर नगर निकाय चुनावों में भाजपा भारी सफलता प्राप्त करेगी। उक्त विचार भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नगर पालिका अकबरपुर की चुनावी तैयारी बैठक में वार्ड संयोजक/प्रभारी, वार्ड मतदाता सूची प्रमुख और बूथ प्रबंधन प्रमुख को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के पास नीति नियति और कार्यक्रम की कोई योजना रचना नहीं है।

विरोधी दलों के शासन काल में जनता समस्या का सामना कर रही थी। भाजपा ने जनता को विभिन्न प्रकार से सहयोग कर उनके उत्थान के लिए कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को भाजपा गंभीरता से ले रही है। जिसको जीत कर नगर का चहुमुखी विकास कराना भाजपा की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव से अधिक भाजपा प्रत्याशी इस बार के चुनाव में जीत दर्ज करवाएंगे।

नगरीय निकायों में सरकारी योजनाओं का लाभ पाए, परिवारों का भारी समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा। नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक बाबा रामशब्द यादव ने नगर की चुनावी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को जीतने के लिए आवश्यक है कि अविलंब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बना लिया जाए। नगर निकाय चुनाव के नगर संयोजक वाल्मीकि उपाध्याय ने उपस्थित अतिथि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार अकबरपुर नगर निकाय का अध्यक्ष पद के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सभासद पद पर प्रत्याशी भी जिताने का कार्य करेंगे।

उन्होंने वार्डो में होने वाले बैठकों की तिथि, समय और स्थान निश्चित कराते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में वार्ड प्रभारी डा. रजनीश सिंह, शिव पूजन राजभर, हरीश शुक्ल, संगम पाण्डेय, बजरंगी पाठक, शुभम अग्रहरि, अरविंद सिंह, रमेश यादव, संजय तिवारी, रघुनंदन राजभर, वार्ड संयोजक लालजी मिश्र, गगन मिश्र, बाबा राम अजोर दास, अनिकेत अग्रहरि, सेवाराम यादव, विवेक अग्रहरि, श्याम जी पाल, सुमेध जायसवाल, नन्द कुमार तिवारी, अदभुत गुप्ता, मंगेश कसौद्धन, जितेंद्र कन्नौजिया, नवनीत मद्धेशिया, आदित्य दुवे आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent