न्यायालय के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी की सम्पत्ति जब्त
न्यायालय के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी की सम्पत्ति जब्त
संतोष तिवारी
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी अफरोज खां पुत्र बशीर अहमद के खिलाफ थाना एलाऊ में पूर्व से अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लोहे का कारखाना चलाने के नाम पर अवैध शस्त्रों का निर्माण करता था। बुधवार को तहसीलदार किशनी विशाल यादव एवं एसओ एलाऊ सुनील भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ चल अचल संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2021 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन का अभियोग दर्ज किया गया था। चार माह पूर्व गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। आरोपी की लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये की चल-अचल संपत्ति को जप्त किया गया।