HomeTrendingछोटी काशी के मनोज को मिला राधा चालीसा एवं सर्वाधिक 36 सवैया...

छोटी काशी के मनोज को मिला राधा चालीसा एवं सर्वाधिक 36 सवैया का वर्ल्ड रिकार्ड

  • छोटी काशी के मनोज को मिला राधा चालीसा एवं सर्वाधिक 36 सवैया का वर्ल्ड रिकार्ड

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। शहर के मुहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी सवैया कलश के संपादक और उड़ान अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के प्रशासक मनोज शुक्ला को श्री राधा चालीसा और सबसे अधिक 36 सवैया में वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है जिसको लेकर साहित्यिक संस्थाओं में हर्ष का माहौल है। विश्व रिकॉर्ड के एशिया पैसिफिक हेड केंजो मेटओ ने 20 नवंबर विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट जारी किया है। उनका कहना है कि साहित्य के प्रति समर्पण, छंद साधना और रचनात्मक प्रतिभा विशिष्ट पहचान दिलाती है। उन्होंने साहित्य जगत में सवैया कलश के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह वर्तमान में लखनऊ में निवास करते हैं और बरेली में राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ वह साहित्य, अध्यात्म और ज्योतिछोटी काशी के मनोज को मिला राधा चालीसा एवं सर्वाधिक 36 सवैया का वर्ल्ड रिकार्डष के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। छंद ज्ञान देकर हिंदी छंदों के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। उनकी साहित्यिक उपलब्धियों में ‘मैंने जीवन पृष्ठ टटोले’, ‘मन शिवाला हो गया’ और ‘दुर्गा चालीसा’ जैसी कृतियां शामिल हैं। ‘मन शिवाला हो गया’ के लिए उन्हें राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश की ओर से गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही का एक लाख रूपये का पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है। सवैया छंद के क्षेत्र में विश्व रिकार्ड की यह उपलब्धि उनके साहित्यिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

 

 

 

 

Must Read