भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष की प्रशंसा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष की प्रशंसा

एम. अहमद
श्रावस्ती। श्रावस्ती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सफलतम एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने के दौरान भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी को बीजेपी के जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी व महामंत्री रमन सिंह तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकर तथा फूल माला पहनाकर एक दूसरे को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी मेहनत, लगन और कार्य कर्ताओं के प्रति मन में विश्वास एक दूसरे को एक साथ लेकर चलने की प्रशंसा भी की। इसी तरह सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी को एक बहुत ही कुशल कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता बताया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया और जी जान से हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। कार्यकाल पूरा होने के दौरान जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी व भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री विक्रम लोधी जी ने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय भिनगा में जाकर मरीजों को फल वितरित किया।

साथ ही साथ उनसे आशीर्वाद भी लिया। जिला अध्यक्ष मंजर हसन जी व सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी का व महामंत्री रमन सिंह जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया की उन्होंने हमारा इतना सम्मान किया। कार्यकाल के दौरान जो भी उनसे सहयोग मिला उसके लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही साथ उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी एवं महामंत्री रमन सिंह श्रावस्ती अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजर हसन जी श्रावस्ती पिछड़ा प्रकोष्ठ के महामंत्री विक्रम लोधी ज डा. सिराज खान, इमाम खान, एजाज खान, जहीर खान, जिब्रील खान, तथा सोशल मीडिया के पर प्रभारी परवेज अख्तर व पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent