अब तो स्वयंवर शुरू हो गया…

अब तो स्वयंवर शुरू हो गया…

अब तो स्वयंवर शुरू हो गया दिल्ली के मैदान में
लाल रंग में सजी है दुल्हन मुस्काती परिधान में।
चर्चा शुरू हो रही दूल्हे की किसमें कितना राज है
ताल ठोक कर लोग बताते मेरे में सब अन्दाज है।
जांच परख जिम्मेदारी को अब कौन संभाल रहा है
सत्ता में काबिज होने को यहां कौन ललकार रहा है।
रोज एक का नाम आ रहा जीवन परिचय करता हैं
कोई मानवता से बढ़कर भजन राम का करता है।
घोड़ी अब तैयार हो गई सेहरा बंधने कि बारी थी
ढूंढ रहे हैं कुछ बाराती जिसकी वर्षों बाद पारी थी
इधर घराती उधर बाराती चारों तरफ ही दुविधा है
पलक पांवड़े बिछा दिए इसमें कितनी सुविधा है।
पूछ रहे सब लोग यहां पर दिल्ली है दिल वालों की
किस्मत चमक गई दिल्ली में सीएम पाने वालों की।
राजनीति और धर्म नीति में जिसकी जोड़ी अच्छी है
‌‌दिल्ली पर राज करेगा जिसकी छवि भी अच्छी है।
इंतजार की घड़ियां देखो कितनी मुश्किल पड़ी हुई है
जनता बेचारी को देखो मुश्किल में भी खड़ी हुई है।
शासन सत्ता बाग डोर पर जिसकी पकड़ रहेगी भारी
राज करेगा वह दिल्ली पर वही पड़ेगा सब पर भारी।

देवी प्रसाद शर्मा ‘प्रभात’
ब्यूरो चीफ तेजस टूडे आजमगढ़
मो.नं. 7008310396

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA