HomeArticleसुनो गौर से दुनिया वालों

सुनो गौर से दुनिया वालों

सुनो गौर से दुनिया वालों

सुनो गौर से दुनिया वालों,
भारत ने ललकारा है,
भारत विश्व गुरु पहले था,
फिर विश्व गुरु कहलाया है।
सुनो गौर से दुनिया…

सदा सनातन धर्म हमारा,
विश्व वन्धुत्व का नारा है,
रामलला का मंदिर हमने,
फिर से वहीं बनाया है।
सुनो गौर से दुनिया…

काशी, मथुरा प्रयागराज का
गौरव फिर से हमने पाया है,
सबका साथ, सबका विकास
मोदी जी का नारा रंग लाया है।
सुनो गौर से दुनिया…

योगी जी का उत्तर प्रदेश अब
उत्तम प्रदेश कहलाया है,
जन गण मन, वंदे मातरम्,
‘भारत माँ की जय’ नारा है।
सुनो गौर से दुनिया…

इसरो ने भारत की शान बढ़ाया है,
अब फिर से बुद्ध पुन: मुसुकाया है,
मोदी योगी का यह देखो भारत है,
हर छत पे तिरंगा लहराया है।
सुनो गौर से दुनिया…

पूरब से लेकर पश्चिम तक,
उत्तर से लेकर दक्षिण तक,
भारत अब हिंदू राष्ट्र बना है,
अब भगवा रंग लहराया है।
सुनो गौर से दुनिया…

भारत का डंका बाज उठा है,
दुनिया भर में धाक जमाया है,
नाभिकीय, परमाणु शक्ति है,
आदित्य चाँद पे पैर जमाया है।
सुनो गौर से दुनिया वालों,
भारत में ललकारा है।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
जनपद—लखनऊ

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read