नौ साल पूंजीपतियों के लिये बेमिसाल: अजीत

नौ साल पूंजीपतियों के लिये बेमिसाल: अजीत

महागठबन्धन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
निशा
रामगढ़ (बिहार)। केंद्र सरकार की नौ साल में देश की जनता को तबाही और बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं मिला है। भारत की मोदी सरकार से देश की जनता त्रस्त है। यह देश की पहली ऐसी सरकार है जो खाद्य पदार्थ से लेकर पाठ्य पुस्तकों के ऊपर भी टैक्स लगाया है। विकास का नाम पर केवल लोगों को ठगने का कार्य कर रही है। उक्त बातें रामगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर कक्ष में गुरुवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने कही।

इसी कड़ी में अपने पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे जदयू के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह उर्फ नन्हे ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में हमारे देश पर कर्ज के बोझ को कई गुना बढ़ा दिया है। विगत 67 सालों में जितना कर्ज पिछली सरकारों ने नहीं ली उससे ज्यादा कर्ज 9 सालों में लिया गया। देश के विकास के नाम पर पूंजीपतियों का कर्जा माफ किया गया। देश की जनता और गरीब होती चली गई। अब वक्त आ गया है कि इस निकम्मी रोजगार विरोधी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहे और जब तक सरकार केंद्र से हट नहीं जाती तब तक सभी लोगों को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर इन झूठे नेताओं के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

बता दें कि कार्यक्रम में राजद का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामब्यास बिंद, वरिष्ठ राजद नेता बबन लाल श्रीवास्तव ने किया। वहीं कांग्रेस का नेतृत्व वरिष्ठ नेता अनिमेष हर्षवर्धन उर्फ विपुल तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष मदन तिवारी व अरुण तिवारी द्वारा किया गया। इस धरने में राजद के वरिष्ठ नेता मदन सिंह,जयप्रकाश सिंह,मुनेंद्र गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, चंदन सिंह, माले के विनोद चौरसिया, जदयू के आफताब अहमद, असलम अंसारी, अशोक चौधरी सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent