नदीम काजी ने देवी पाटन मन्दिर में गौ सेवा केन्द्र गौशाला के सेवकों को किया सम्मानित

नदीम काजी ने देवी पाटन मन्दिर में गौ सेवा केन्द्र गौशाला के सेवकों को किया सम्मानित

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। क्यू.आर. फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष नदीम काजी व पूरी टीम के द्वारा देवी पाटन मंदिर में गौ सेवा केंद्र गौशाला में कार्य कर रहे गौ सेवकों को अंगवस्त्रम व बर्तन व गौ सेवा कार्य सामग्री व सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। नदीम काजी ने कहा कि यह हमारे फाउंडेशन के तरफ से पूरे जिले के गौ सेवा केंद्रों में कार्य कर रहे गौ सेवकों को इसी तरह सम्मानित किया जायेगा। देवी पाटन मंदिर के पूज्य महंत मिथलेशनाथ योगी महाराज ने कहा कि नदीम काजी व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद जो गौ सेवकों का सम्मान का यह अति उत्तम कार्य है। नदीम काजी द्वारा किये जा रहे समाज सेवा अति उत्तम है। नदीम काजी ओर उनके पूरे सहयोगियों को इस तरह कार्य का सदा आशीर्वाद है। नदीम काजी ने देवीपाटन मंदिर के गौ सेवा केंद्र के गौ सेवकों को आश्वासन दिया कि आप लोगों समय-समय पर हर तरह की जरूरत की सामग्री हमारे फाउंडेशन द्वारा दिया जायेगा।
फाउंडेशन के संयोजक अतुल जायसवाल ने कहा कि आप सभी गौ सेवकों का हर सम्भव सहायता किया जायेगा। उपाध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने फाउंडेशन का सम्पर्क नम्बर देकर कहा कि आप लोगों को कभी भी कोई जरूरत हो तो सूचना करें। टीम के लोग तुरंत पहुंचेंगे। अध्यक्ष नदीम काजी के साथ सदा समाजसेवा में खड़े रहेंगे। इस अवसर पर क्यू.आर. फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष नदीम काजी, संयोजक अतुल जायसवाल, उपाध्यक्ष सलमान खुर्शीद, सदस्य कृष्ण चंद्र शर्मा, संजय कुमार, महेश जायसवाल, सद्दाम हुसैन, एजाज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent