MS Dhoni को लगा एक और बड़ा झटका, धोनी पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानिए वजह.. | #TejasToday

MS Dhoni को लगा एक और बड़ा झटका, धोनी पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानिए वजह.. | #TejasToday

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच निराशाजनक रहा, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से जहां असफल रहे, वहीं टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से मैच गंवाया।
इतना ही नहीं महेन्द्र सिंह धोनी को एक और झटका लगा. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है, उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति की दोषी पाई गई।

आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी.’ बयान के अनुसार, ‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। आईपीएल में वापसी कर रहे सुरेश रैना के 36 गेंद में 54 रन और आखिरी ओवरों में सैम कुरेन की आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए जवाब में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर आठ गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent