मिशन शक्ति की उड़ी धज्जियां: चाकू की नोंक पर दुष्कर्म में नाकाम हवशी ने महिला को किया लहूलुहान

मिशन शक्ति की उड़ी धज्जियां: चाकू की नोंक पर दुष्कर्म में नाकाम हवशी ने महिला को किया लहूलुहान

ताबड़तोड़ कई वार से महिला के शरीर पर हुए गहरे जख्म, रस्सी के सहारे घर में कूदा था हवशी

अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में एक बार फिर से बेख़ौफ़ दबंग ने मिशन नारी शक्ति कि सरे-आम धज्जियां उड़ाई हैं। चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर एक शख्श ने महिला पर चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया। महिला ने बताया कि व्यक्ति ने उसके शरीर के विभिन्न स्थानों पर चाकू से वार किया। घायल अवस्था में महिला उपचार के लिये जिला अस्पताल भर्ती की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित पकड़ लिया है। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाभेला उतर पारा की है। पीड़िता महिला के मुताबिक देर रात को घर के बगल रहने वाला रज्जन अली नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर कमरे मे घुसा था। फिर उसने सोते समय उस के साथ दुष्कर्म प्रयास किया गया। जब उसने विरोध किया तो रज्जन ने उसके ऊपर चाकुओं से वार कर दिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता के पति मोहम्मद शफीक ने बताया कि पुलिस ने उसके उम्रदार ससुर से मनमानी तहरीर लिखवा ली उसके बाद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि उसकी पत्नी पर चाकुओं से जानलेवा हमला। किया गया है। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि बेला बेला क्षेत्र में एक महिला के ऊपर हमला हुआ है आरोपीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent