Homeबिहारसदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लाण्ट की पाइप लाइन चोरी करते नाबालिग...

सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लाण्ट की पाइप लाइन चोरी करते नाबालिग गिरफ्तार

सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लाण्ट की पाइप लाइन चोरी करते नाबालिग गिरफ्तार

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में लगे पाइप लाइन की चोरी करते एक नाबालिग को अस्पताल के डीपीएम ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। सदर अस्पताल के डीपीएम अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट के पाइप की लगातार चोरी हो रही थी। जिसका हम लोग निगरानी रख रहे थे कि चोरी कौन कर रहा है। इसकी सूचना थाने को भी पहले दिया था।

ऑक्सीजन प्लांट में लगे पाइप लाइन की लागतार चोरी होने से हमलोग परेशान थे लेकिन रंगेहाथ चोरी करते एक नाबालिग चोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर नाबालिक चोर को अपने साथ ले गयी। बताया जाता है कि कई नाबालिक चोर मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था और लाखों से ऊपर की पाइप की चोरी सदर अस्पताल के कैंपस में ऑक्सीजन प्लांट से किया गया है।

नाबालिग चोर भी काफी शातिर तरीका से चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल जाते थे। अब इन नाबालिग चोरों से विशेष पूछताछ की जाएगी, सरकारी अस्पताल के कैंपस से जो पाइप की चोरी की गई है। वह पाइप की बिक्री किस दुकान में किया गया है। अब उस दुकानदार से भी विशेष पूछताछ जरूर की जाएगी। सदर अस्पताल के कैंपस में लगा ऑक्सीजन प्लांट से लाखों की ऊपर की पाइप की चोरी हुई है। इन चोरों के द्वारा पाइप को तोड़कर और काटकर लेकर फरार हो जाते थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read