मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
नवाबगंज, उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज बाईपास पर स्थित पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। पब्लिक स्कूल की हाई स्कूल की परीक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रा कशिश सिंह ने 93 प्रतिशत, अदिति सिंह 91 प्रतिशत, इसिका गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये अच्छे अंक पाने वाली छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप श्रीवास्तव ने कहा जब बच्चे अच्छे अंक पाते है तो यह बच्चों के परिवार के साथ विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव की बात होती है। आज सभी छात्र-छात्राओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अच्छी लगन से पढ़ाई करें जिससे आगे आने वाले समय मे अपने परिवार व विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम भी रौशन करे। इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रबंधक पूनम श्रीवास्तव, तान्या श्रीवास्तव, शिक्षक सविता श्रीवास्तव, पूनम बाजपेयी, विकास गुप्ता, नागेंद्र सिंह, कुलदीप अवस्थी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

——इनसेट——
डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगी कशिश
नवाबगंज, उन्नाव। स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भौली निवासी हरिकेश सिंह की बेटी कशिश सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एक वार्ता के तहत कशिश सिंह ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA