HomeLucknowराष्ट्रीय युवा वाहिनी ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहल गांव में निहत्थे लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव गुड़िया निगम के नेतृत्व में अन्ना मार्केट से सीतापुर रोड तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के नेता और सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। गुड़िया निगम ने कहा कि अब खून के बदले खून की मांग उठ रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजसेवी डीके तिवारी ने इस घटना को देश के लिए शर्मनाक बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार से पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने इस घटना को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए कहा कि पूरा देश इस समय आक्रोशित है और एकजुट होकर विरोध कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कैंडल मार्च के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read