डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बन्धुओं की हुई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बन्धुओं की हुई बैठक

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिला सैनिक बन्धुओं की बैठक सुहाग नगर फिरोजाबाद में प्रारम्भ हुई जहां उपस्थित गैर सरकारी सदस्यों, पूर्व सैनिकों सहित उनके परिवारों को सम्बोधित करते हुये भारतीय जल, थल एवं वायु सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी सैनिकों ने लम्बी अवधि तक विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में दुर्गम स्थानों में परिवार से दूर रहकर देश सेवा की है जिसके लिये आप बधाई के पात्र हैं। इस जनपद के सेवारत व पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान की हर तरह से हर कीमत पर रक्षा की जायेगी। साथ ही उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों को संक्षेप में परिचय देने का आग्रह किया गया। साथ ही उल्लिखित ऐजेण्ड विन्दुओं से सम्बन्धित समस्याओं पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिक आश्रितों/वीर नारियों आदि के किसी भी कार्य/समस्या निराकरण सरकारी कार्यालय में जाने पर उनके साथ सौम्य एवं अच्छा व्यवहार किये जाने, जैसी समस्याओं पर चर्चा हुयी एवं ऑन लाइन स्कीम के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराते हुये उ०प्र० राज्य निधि द्वारा सचलित 4 योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया तथा समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से किये जाने को निर्देश दिये गये है।
बैठक में सचिव जिला सैनिक बन्धु कैप्टन आशीष मित्तल, (भारतीय नौ सैना से०नि०), कमाण्डर विजेन्द्र सिह प्रभारी ई.सी.एच.एस. उपाध्यक्ष सैनिक बन्धु, हवलदार चन्द्रपान यादव, फौजी रामवीर सिंह, वीर नारी श्रीमती रूबी, संगीता देवी, श्रीमती घार श्री, नीलम देवी सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी पदाधिकारियों के साथ पूर्व सैनिक/उनके आश्रित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA