कण्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, मीडिया सेण्टर व वेब-कास्टिंग कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

कण्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, मीडिया सेण्टर व वेब-कास्टिंग कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

कण्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निर्धारित समयावधि व नियमानुसार निस्तारण करने के दिये निर्देश
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, एम0सी0एम0सी0, मीडिया सेंटर तथा वेब-कास्टिंग कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सी विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुये सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नकारात्मक खबरों पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों को लेकर टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से प्राप्त शिकायत के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन की हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA