संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक बबेरू के ग्राम पंचायत पेस्टा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सम्मानित कांग्रेस जन की उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश व कार्यकर्ताओं से परामर्श किया। ग्राम पंचायत पेस्टा के वरिष्ठ सम्मानित श्री रामकृपाल पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक, नगर व जनपद के सभी फ्रंटल के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, नेतागण मौजूद रहे। बैठक में सभी ब्लाक व कस्बे के सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसजन, सभी जिले के पदाधिकारी, अखिल भारतीय कांग्रेस के सम्मानित सदस्यगण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित सदस्यगण सहित ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के वर्तमान पूर्व पदाधिकारी गण, व जिला पंचायत तथा नगर पंचायत के संभावित प्रत्याशीगण, ब्लॉक व नगर अध्यक्षगण व कार्यकर्तागण की उपस्थित रही। यहीं पर आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयन्ती मनाई गई। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को मानवता के कल्याण के लिए विशेष रूप से याद किया गया, समस्त कांग्रेसजनों के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को सभी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित की। बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को तथा निधन 13 अगस्त 1795 को हुआ, वह भारत के मराठा साम्राज्य की एक प्रसिद्ध महारानी थीं। वह मल्हार राव होल्कर की पुत्रवधू और खंडेराव होल्कर की पत्नी थीं। 1767 में अपने ससुर की मृत्यु के बाद, उन्होंने महेश्वर और इंदौर पर शासन किया, उन्होंने अपने राज्य में समृद्धि, सामाजिक न्याय और धार्मिक सहिष्णुता स्थापित की, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा क्षेत्र की विनम्र एवं उदार शासिका के साथ ही साथ एक महान शिवभक्त व समाज सुधारक भी थीं। उनके हृदय में गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देशभर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर बनवाये, घाट बनवाये, कुओं और बावडियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाये जिनमें सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णाेधार व पुनर्निमाण भी सम्मिलित है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी व भगवानदीन गर्ग व डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को मानवता के कल्याण के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। पीसीसी मुमताज अली व सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट व बल्देव प्रसाद वर्मा एडवोकेट तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट एवं कालीचरण निगम ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपनी राजधानी को नर्मदा नदी के किनारे महेश्वर में स्थानांतरित कर दिया। उनका शासनकाल मराठा साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है। अहिल्याबाई को एक कुशल शासक, एक महान दानवी और एक प्रसिद्ध धार्मिक नेता के रूप में याद किया जाता है. उनकी शिक्षा और ज्ञान, उनके प्रशासनिक कौशल और उनकी धार्मिक भावना को आज भी सराहा जाता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सुशीला, राजलली, महारनियां, सावित्री, सुशीला, चुन्नी आदि शामिल रहीं। बैठक का कुशल संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी, बी लाल, रामखेलावन राजपूत, आदित्य स्वरूप पांडेय, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बांदा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, राजन साहिल, शैलेन्द्र सिंह, इरफान खान सभासद, मोहन लाल कोटार्य, राजबहादुर कुशवाहा, शिवधनी भुजवा, संदीप पांडेय, अर्जुन यादव, सूरजपाल, गोरेलाल कुशवाहा, संजय कुमार, अश्विनी कुमार कुशवाहा, नरेश पाल, वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, किशोरी प्रजापति, ओमप्रकाश कुशवाहा, पप्पू पाल, ब्रजमोहन, शिवधनी भुजवा, शिवऔतार, बच्चा प्रजापति, कृष्णा श्रीवास, राकेश प्रजापति, राजाबाबू, रामराज, रामशरण राठौर, ब्रजकिशोर विश्वकर्मा, ब्रजभूषण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA