मेडिकल कालेज बना अखाड़ा, डाक्टर ने वार्ड ब्वाय के साथ की मारपीट
मुकेश तिवारी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहता है, इस बार ओटी में पेशेंट ले जाने में देरी होने पर डाक्टर ने वार्ड ब्वाय को पीट दिया। आरोप है कि डाक्टर ने उसके गुप्तांग में लात मारी। घटना के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने हंगामा कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। सभी इमरजेंसी के सामने एकजुट हो गए। वार्ड ब्वाय की मेडिकल जांच कराई गई और विश्वविद्यालय चौकी में डाक्टर के खिलाफ शिकायत दी है।
शहर के बड़ा बाजार लक्ष्मी गेट निवासी सुमित सेन पुत्र हिदेश कुमार सेन महरानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में ठेके पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। सुमित ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर आया था। डाक्टर ने दो पेशेंट को ओटी में पहुंचने के लिए कहा। तब सुमित उनको ओटी में ले गया। दोनों को पहुंचाने में पांच मिनट की देरी हो गई। इससे डाक्टर नाराज हो गए और जाते ही सुमित को गुप्तांग पर दो लात मारी। इसके बाद थप्पड़ मारे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













