मऊ : सुरेश कुमार राजभर बने प्रधान संघ के अध्यक्ष व रीना चौहान उपाध्यक्ष
मऊ (पीएमए)। अखिल भारतीय प्रधान संघ के तत्वधान में मऊ जिले के कोपागंज विकासखंड के सभागार कक्ष में जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र चौहान जी के अध्यक्षता में प्रधान संगठन कोपागंज का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संचालक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव रामाश्रय मौर्य ने किया।
कोपागंज अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार राजभर ग्राम प्रधान प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर को प्रधान संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से कोपागंज चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानों व अन्य लोगो ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही इसी बैठक में प्रधान संघ का उपाध्यक्ष रीना चौहान प्रधान सोडसर को चुना गया।
इस अवसर पर अपने स्वागत के अभिभूत नवनिर्वाचित कोपागंज प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर ने कहा कि जिन्होंने मुझे आज सर्वसम्मति से प्रधानसंघ का अध्यक्ष बनाया है, उनके मान सम्मान को आंच आने नही दूँगा। कदम से कदम मिलाकर चलूँगा। अगर कही भी हमारी किसी भी प्रधान को आवश्यकता होगी उनके साथ चलने को तैयार रहूँगा। जिस विश्वास के साथ आप लोगो ने अध्यक्ष बनाया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
वही प्रधानसंघ के उपाध्यक्ष रीना चौहान ने कहा कि प्रधान भाइयो द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है उसका बखूबी निर्वहन करूँगी और प्रधान भाइयो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूँगी। साथ ही महासचिव श्याम सुंदर काछी कला प्रधान, प्रवक्ता दीपक कुमार प्रधान बसारथपुर, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार प्रधान सरवा गरीबपुर, कोषाध्यक्ष किशन कुमार गौड़ प्रधान प्रधान भावरकोल, कार्यालय मंत्री मीना यादव कोटवा कोपडा प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।