रहस्यमय ढंग से विवाहिता गायब
रहस्यमय ढंग से विवाहिता गायब
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 32 वर्षीया विवाहिता बीते बुधवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। शुक्रवार को विवाहिता के पति ने मिर्ज़ामुराद थाने पहुंच पत्नी के गायब होने का तहरीर दिया।
जानकारी के अनुसार विवाहिता अपने घर से मायके जाने की बात बता अपने दो किशोर बच्चों को साथ लेकर घर से निकली और रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफ़ी खोजबीन के बाद जब विवाहिता का कुछ पता नहीं लगा तब पति नवीन ने मिर्ज़ामुराद थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।