संदिग्धावस्था में विवाहिता की हुई मौत
मृतका के मामा ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पकरिगवा गांव निवासी राम खेलावन पुत्र प्रभू लाल ने हसनगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 फरवरी 2024 में भांजी गीता पुत्री स्व. मुन्ना की शादी हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के आटनपुर भवानीखेड़ा मजरा मुन्नी खेड़ा निवासी अरविंद पुत्र स्व बुलाकी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था।
शादी के कुछ माह बाद ही पति अरविंद दहेज में एक लाख रुपए व सोने की चेन की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर आए दिन मेरी भांजी को मारता पीटता था। मामा ने आरोप लगाया की पति अरविंद ने दहेज की मांग पूरी न होने पर भांजी का गला दबाकर मार डाला। मामा ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मृतका के कोई संतान नहीं थी। मृतका के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसका पालन पोषण मामा ने किया था। कोतवाली प्रभारी संदीप शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






