Homeबांदामरकजी कमेटी जश्ने ईद मिलादुन्नबी ने कमेटियों को किया सम्मानित

मरकजी कमेटी जश्ने ईद मिलादुन्नबी ने कमेटियों को किया सम्मानित

मरकजी कमेटी जश्ने ईद मिलादुन्नबी ने कमेटियों को किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पैग़म्बर हजरत मोहम्मद सल्लाहों अलैहे वसल्लम की पैदाइश में शहर में शानो-शौकत और अमनों-अमान के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरी आफियत व कामयाबी के साथ संपन्न होने पर मरकज़ी कमेटी ने खुशी जताई और बांदा शहर की सभी कमेटियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के सभी लोगों को गजरा पहनाकर उनके द्वारा स्वागत करते हुए बधाई दी गयी। दावत का इंतेज़ाम किया गया। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अकील मियां शहर काज़ी ने कहा कि आज भी हमारे बांदा शहर में गंगा-जमुनी तहज़ीब, प्यार व मोहब्बत बरकरार है। हमारे हिंदु भाइयों व मुसलमान भाइयों के त्यौहार बड़ी ही खुशी के साथ प्रशासन के सहयोग के साथ सम्पन्न होते चले आए हैं। कभी किसी प्रकार की कोई दिक्क़त नहीं हुई। इस दौरान मरकजी कमेटी के सरपरस्त मुमताज़ अली, इमरान अली, अध्यक्ष मौलाना अकील मियां शहर काज़ी, अयुब खान कार्यवाहक अध्यक्ष, सेक्रेटरी मो सफीक खान, हाजी आरिफ खान, शाहिद निज़ामी, अब्दुल वहीद, खजांची मकबूल अली खान, रईस उर्फ बाबू, हस्सान मसूदी, शब्बीर खान जुगनू, इरशाद खान, शाकिर मंसूर, ऐजाज एडवोकेट, सलीम खान, चाँद मियाँ, मक़सूद अहमद, शकील अंसारी, मौला बक्श, नदीम खान बिट्टू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read