मल्हनी : सरायख्वाजा पुलिस को मिली सफलता नौ लाख रुपया किया सीज़ | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
मल्हनी : सरायख्वाजा पुलिस को मिली सफलता सवा नौ लाख रुपया किया सीज़ | #TEJASTODAY
जौनपुर। आगामी उप चुनाव मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन लोगों के पास से 9,16,336/- रुपये बरामद हुए। पैसे के सम्बन्ध में सही जानकारी न देने पर सभी रुपये पुलिस ने सीज कर दिया।
मल्हनी विधान सभा 367 उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 2 नवम्बर को सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य मय पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मल्हनी विधान सभा चुनाव के परिपेक्ष में करंजाकला में चेकिंग के दौरान तीन लोगों से कुल 9,16,336 रुपये को सीज किये। अत्यधिक रुपये के सम्बंध में कोई सही जानकारी नहीं दिए इसलिए आदर्श आचार संहिता निगरानी टीम व स्टेटिक टीम को सूचना देते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें