मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। 75 वी आजादी के अमृत महोत्सव के चलते देशभर में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जमीअत उलेमा ए हिंद के तत्वधान में मदरसे के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत मोहल्ला हुसैनी चौराहे से हुई। जिसमें शहर के मदरसों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें शहर के उलामा शामिल रहे। मुफ्ती शफी साहब की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के मुफ्ती आने इकराम व मौलाना शामिल रहे। मुफ्ती अकरम मुस्तफा अयूबी, मुफ्ती तनवीर, मुफ्ती कासिम, मौलाना अमीन अख्तर व अन्य मौलाना शामिल रहे। फिरोजाबाद के नवनियुक्त एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा 75 वीं सालगिरह पर अमृत महोत्सव देश भर में बनाया जा रहा हैं।
इसी कड़ी जमीयत उलेमा ए हिंद के तत्वधान में मदरसे के बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है बच्चों में बहुत उत्साह है हर्ष उल्लास के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं निश्चित रूप से ऐसी तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्र की भावना जागृत होगी।