सर्वाधिक पढा जानें वाला जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल
ई-हज सुविधा केन्द्र बना मदरसा रियाजुल उलूम | TEJASTODAY
जौनपुर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम मछलीशहर को ई-हज सुविधा केंद्र बनाया गया। मदरसे के मैनेजर हाजी इमरान ने बताया कि कोविड-19 की वजह से इस साल हज करने में बदलाव हुए हैं। हज फार्म भरने की आखिरी तारीख 10 दिसम्बर है। 18 से कम और 65 साल से अधिक उम्र वाले हज नहीं कर पाएंगे। एक कवर में केवल (फार्म) 3 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
हज का सफर 30-35 दिन का होगा। सफर पर जाने से 3 दिन पहले कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने बताया कि पहली किस्त 150000 रुपए की होगी। हज का खर्च लगभग 375000 रूपए होगा। पासपोर्ट की वैलिडिटी 10 जनवरी 2022 या उससे ज्यादा की होनी चाहिए। यदि किसी को कोई जानकारी चाहिए तो वह 9044981786, 9044983786 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें