लोकपाल ने मनरेगा विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण | #TEJASTODAY
लोकपाल ने मनरेगा विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण | #TEJASTODAY
सुइथाकला, जौनपुर। वाराणसी मण्डल के मनरेगा लोकपाल ओम प्रकाश चौबे ने शाहगंज तहसील के विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया और मनरेगा विकास कार्यो की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में लोकपाल विकास खण्ड स्थित ऊंचगांव पहुंचे जहां मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे विकास कार्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ऊंचगांव ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा कराए गये विकास कार्यों से संतुष्ट होकर हर्ष प्रकट किया तथा काया कल्प के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचगांव में कराए गए कार्यों की सराहना की। लोकपाल ने गांवों में चल रहे निजी शौचालय, भूमि समतलीकरण जैसे अनेक विकास कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया और स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, इंद्रसेन सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश तिवारी, विनोद पाण्डेय, दान पति पाण्डेय, अमरजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें