जनपद न्यायालय में अवकाशों की सूची जारी, पढ़िए पूरी खबर…
अब्दुल शाहिद
बहराइच। वर्ष 2022 में जनपद न्यायालय बहराइच व ग्राम न्यायालयों में 4 अक्टूबर को दुर्गा नवमी तथा 10 अक्टूबर को बाबावफात (12 रवीउल-अव्वल) का स्थानीय अवकाश रहेगा।
जनपद न्यायाधीश की ओर से जारी प्रशासनिक आदेश में यह भी जानकारी दी गयी है कि वर्ष 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती व 25 दिसम्बर को क्रिसमस का अवकाश रविवार होने के कारण इनके एवज में 19 मार्च को होली, 12 अगस्त को रक्षा बन्धन, 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा तथा 27 अक्टूबर को भाई दूज पर अवकाश रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।