लायंस क्लब क्षितिज ने वृद्धों को कराया भोजन | #TejasToday
लायंस क्लब क्षितिज ने वृद्धों को कराया भोजन | #TejasToday
जौनपुर। शहर की सामाजिक संस्था लायंस क्लब क्षितिज द्वारा लायन दिलीप सिंह की अध्यक्षता में स्व. मिठाई लाल साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन कराया गया तथा उनको बर्तन व कपड़ों का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा इस तरह के सेवा भाव से बुजुर्गों को खाना खिलाने से वे बड़े ही प्रसन्न हुए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि संस्था द्वारा समय समय पर इस तरह के सेवा कार्य होते रहते हैं। असहाय वृद्धजनों को भोजन कराने से ज्यादा अच्छा मानवता कि सेवा का और कोई कार्य हो ही नहीं सकता।
संस्था अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह जी ने कहा कि इसी तरह के और भी सेवा कार्य समय-समय पर यहाँ पर होते रहेंगे और वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याओ को सुना और उसे दूर करने का पूरा भरोसा भी दिलाया। लायन सर्वेश गुप्ता ने कहा वृद्ध जनों को भोजन कराना पूण्य का कार्य होता है। लायन विष्णु सहाय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम वृद्धाश्रम, अनाथालय या विकलांगों के साथ उनके बीच में करना चाहिए तथा जब भी मौका मिले उनकी सहायता अवश्य करनी चाहिए।
भोजन वितरण के उक्त कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, लायन रौनक गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी, अजय नाथ जायसवाल, अमित सोनी आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम संयोजक लायन दीपक साहू ने आए हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।