जमीन के विवाद में हुई मारपीट, 16 घायल | #TejasToday

जमीन के विवाद में हुई मारपीट, 16 घायल | #TejasTodayमारपीट में 24 लोग घायल | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग अलग गांव मे शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 16 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोपा गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे दोनों पक्षों से संदीप सिंह (34) पुत्र दु:ख हरन सिंह, संजू सिंह (30)पुत्र दु:ख हरन सिंह, दु:ख हरन सिंह (62) पुत्र स्व. राम सम्हर सिंह व सुभम सिंह (28) पुत्र दिनेश सिंह, रमेश सिंह (45) पुत्र राम सम्हर सिंह, बिनोद कुमार(36)पुत्र सुबेदार सिंह,सत्यप्रकाश सिंह(62)पुत्र स्व. राम नयन सिंह,प्रमोद सिंह (59) पुत्र स्व.तालुकदार सिंह घायल हो गये।सभी घायलो को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया गया। दूसरी घटना क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव मे जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे से दोनो पक्षों से रामरत्ती (80) पत्नी दूर्बली, इंद्रावतक (30) पत्नीलल्लन, मनोज(27) पुत्रलल्लन, लल्लन(60) पुत्र दुर्बली,अरून (18) पुत्र लल्लन,व रामयाज्ञा(65)पुत्र राम मुन्नर,राम यश(67)पुत्र स्व पल्टन,मेवालाल(40) पुत्र रामयश घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent