कोहरामः बेटी की शादी से पहले उठी पिता एवं दादी की अर्थी | #TejasToday
विपिन श्रीमाली चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम में एक ही घर में शादी की खुशियों भरे माहौल में माता व पुत्र की मौत होने के बाद परिवार की खुशियां गम के माहौल में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला चौकियां धाम निवासी मृतक अशोक शर्मा 58 वर्ष की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इधर घर में ही उनकी बेटी की शादी की तैयारियां पूरी हो रही थी। 28 अप्रैल को बारात घर पर आनी है। शुक्रवार की रात अधिक तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल ले समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर पर कोहराम मच गया। खुशियां गम के माहौल में बदल गई। स्थानीय राम घाट परिजन मृत अशोक शर्मा का अंतिम संस्कार कर घर वापस लौट रहे थे तभी घर से सूचना मिली की मृतक की माता रामा देवी 75 वर्ष की मौत हो गई है। बड़े बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न होने के कारण मौत हो गई। आनन-फानन में पुनः घर वालों ने मृत रामा देवी का अंतिम संस्कार राम घाट पर कर दिया। 28 अप्रैल को घर पर होने वाली शादी की खुशियों के माहौल में एक ही घर में माता व पुत्र की मौत से दो अर्थी उठने से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ गिर पड़ा है।