कायस्थ समाज ने विधि विधान से किया चित्रगुप्त की पूजा | #TejasToday

सर्वाधिक पढा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

कायस्थ समाज ने विधि विधान से किया चित्रगुप्त की पूजा | #TejasToday

सर्वाधिक पढा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल कायस्थ समाज ने विधि विधान से किया चित्रगुप्त की पूजा | #TejasToday जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज ने रुहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया। उपस्थित कायस्थ समाज को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पाप पुण्य के अनुसार न्याय करने वाले न्यायकर्ता यमराज भी चित्रगुप्त महाराज के आज्ञा पालक हैं। चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता हैं। जिस प्रकार शनिदेव सृष्टि के प्रथम दण्ड अधिकारी हैं उसी तरह भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं। उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। प्रत्येक कायस्थ को भगवान चित्रगुप्त की फोटो अपने घर मे रखनी चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब व कलम दवात है। यह कुशल लेखक है और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के हिसाब से न्याय मिलता है। यम द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक कायस्थ को करनी चाहिए। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र लाल, महासचिव सुरेश अस्थाना, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजन स्वरूप वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गोरख श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के जिलाध्यक्ष रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, महासचिव श्यामलकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, संयुक्त मंत्री मोहनशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज ने रुहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया।
उपस्थित कायस्थ समाज को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पाप पुण्य के अनुसार न्याय करने वाले न्यायकर्ता यमराज भी चित्रगुप्त महाराज के आज्ञा पालक हैं। चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता हैं। जिस प्रकार शनिदेव सृष्टि के प्रथम दण्ड अधिकारी हैं उसी तरह भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं। उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। प्रत्येक कायस्थ को भगवान चित्रगुप्त की फोटो अपने घर मे रखनी चाहिए।

युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब व कलम दवात है। यह कुशल लेखक है और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के हिसाब से न्याय मिलता है। यम द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक कायस्थ को करनी चाहिए। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र लाल, महासचिव सुरेश अस्थाना, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजन स्वरूप वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डा. रंजीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गोरख श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के जिलाध्यक्ष रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, महासचिव श्यामलकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, संयुक्त मंत्री मोहनशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vaibhav Varma शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: Vaibhav Varma सुपर मिक्सिंग आडियों रिकार्डिंग के लिए सम्पर्क करें ओलंदगंज जहां​गीराबाद जौनपुर सम्पर्क करें: मो. 9151640745 | #TEJASTODAY

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent