Homeमहोबाकबरई पुलिस के हत्थे चढ़े 4 जुआरी, 3490 रूपये बरामद

कबरई पुलिस के हत्थे चढ़े 4 जुआरी, 3490 रूपये बरामद

कबरई पुलिस के हत्थे चढ़े 4 जुआरी, 3490 रूपये बरामद

अनूप सिंह
महोबा। कबरई पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान चार जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े। जुआरियों के पास से 3490 रुपए नगद व एक ताश की गड्डी भी बरामद की गई। कबरई थाना क्षेत्र में काफी दिनों से जुआरियों द्वारा जिम्मेदारों को सुविधा शुल्क उपलब्ध करवा धड़ल्ले से जुआ के फड़ संचालित करवाये जा रहे हैं।

जिनके जुआ खेलते हुए कई बार विडिओ भी वायरल हुए। जुआ की खबरें लगातार प्रसारित होने के उपरांत बुधवार को कबरई पुलिस ने कबरई थाना क्षेत्र के ओपी पेट्रोल पंप के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पकड़ कर उनके विरुद्ध धारा 13 जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की है। कबरई पुलिस को जुआ के फड़ से 2950 रुपए नगद, एक ताश की गड्डी व जमा तलाशी के दौरान 540 रुपये नगद मिले।

पकड़े गए जुआरियों में आशीष द्विवेदी, गोविंद सोनी, अशोक कुमार वर्मा व पीयूष हैं। तो वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज राशिद अली, हेड कांस्टेबल रामकरन व हेड कांस्टेबल वसीम अहदम हैं। हालांकि कबरई पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ यह कोई बड़ी कार्यवाही नही मानी जा रही क्योंकि कबरई थाना क्षेत्र में बड़े बड़े जुआ के फड़ो के संचालित होने की सूचनाएं मिल रही है जहाँ पर बाहरी जनपदों से लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर जुआरी लाखों का जुआ खेलने आते हैं। अब देखना होगा कि आखिर कबरई पुलिस द्वारा इन बड़े बड़े जुआ के फडों पर कब कार्यवाही की जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read